{"_id":"60b216278ebc3efbd250fccf","slug":"hunger-young-man-is-unconscious-after-beaten-by-farmers-in-auraiya-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: मंदबुद्धि ने भूख लगने पर खेत से तोड़ा तरबूज, रखवाली कर रहे लोगों ने बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
औरैया: मंदबुद्धि ने भूख लगने पर खेत से तोड़ा तरबूज, रखवाली कर रहे लोगों ने बेरहमी से पीटा
Sat, 29 May 2021 03:56 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 May 2021 03:56 PM IST
सार
औरैया में खेत से तरबूज तोड़ने पर युवक को पीट-पीटकर अधमरा करने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चंदैया गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया। यहां भूख लगने पर एक मंदबुद्धि युवक गांव में घूमते-घूमते एक खेत में जा पहुंचा। खेत में लगे तरबूज को उसने तोड़ लिया। इसपर रखवाली कर रहे लोगों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक संजीव कुमार को गंभीर हालत में सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि तरबूज तोड़ने के अरोप में युवक के साथ मारपीट की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।