फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Grenade exploded, the young man's hand blown

हथगोला फटा, युवक का हाथ उड़ा

Fri, 12 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Fri, 12 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Grenade exploded, the young man's hand blown
उपचार कराता घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघाकटरा में एक परचूनी की दुकान पर बैठकर हथगोले से खिलवाड़ करना युवकों को महंगा पड़ा। हथगोला उछालते समय वह युवक के हाथ में ही फट गया। जिससे उसका हाथ उड़ गया। वहीं दूसरा हथगोला जमीन पर गिरकर फट गया, जिससे वहां मौजूद दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने एक युवक को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दो अन्य घायल मौके से किसी तरह चले गए। हथगोला फटने की आवाज से मोहल्ले में खलबली मच गई। भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


बघाकटरा मोहल्ले में गोविंदनगर गेट के सामने स्थित परचूनी की दुकान पर तीन-चार युवक नशे की हालत में बैठे बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्हीं में से एक युवक अनुज चौबे पुत्र प्रमोद चौबे निवासी सब्जी मंडी बघाकटरा हाथों में दो हथगोले लेकर ऊपर उछालकर खेल करने लगा। दोनों हथगोले हवा में पहुंचकर आपस में रगड़ गए। युवक के हाथों में आते ही एक हथगोला फट गया। जिससे अनुज का हाथ उड़ गया, जबकि दूसरा हथगोला जमीन पर गिरकर फट गया। जिससे वहां मौजूद सुबोध व कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अचानक हथगोला फटने से जोरदार आवाज होने से मोहल्ले के लोग चौक गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना मिलते ही सदर कोतवाल सुधाकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद अनुज चौबे को तुरंत सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल भेजा, जबकि दो अन्य घायल युवक मौके से नदारद हो गए। जिससे उनका कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि युवक नशे की हालत में था तथा हथगोलों को हवा में उछाल रहा था। इसी दौरान एक हथगोला फट जाने से अनुज चौबे नाम के युवक का हाथ उड़ गया है। अन्य युवकों के बारे में जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया हथगोला कहां से आया। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed