{"_id":"56fabded4f1c1bf433f004e0","slug":"found-body-of-men-hang-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम समायन नगरिया में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जब सुबह ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटका देखा तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की।
क्षेत्र के ग्राम समायन नगरिया में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक अधेड़ का शव बबूल के पेड़ से लटकता देखा। शव पेड़ से लटकने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामलक्ष्मण यादव ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
मृतक की शिनाख्त बेला थाना क्षेत्र के ग्राम धुंधपुर निवासी बृजेंद सिंह (40) पुत्र छोटेलाल के रुप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मृतक बृजेंद्र सिंह के दामाद कमल सिंह ने बताया कि उसके ससुर पिछले दो वर्षो से उसी के घर रह रहे थे। सोमवार की रात से छोटेलाल गायब हो गए थे, जब देर रात तक परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बृजेंद्र सिंह की मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। मृतक के दामाद कमल सिंह ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामलक्ष्मण यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।