{"_id":"57bde9704f1c1b680cd4f268","slug":"for-dowry-thrown-the-roof-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को छत से फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को छत से फेंका
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज के रेवलिया गांव में बारात के लिए रखा दहेज का सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके से तीन लाख रुपये न लाने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को मकान की छत से नीचे फेंक दिया। महिला को मृत समझ ससुराली घर छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर मायके वालों ने उसे घायल पाया। परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। महिला को सैंफई अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना थाना क्षेत्र के ग्राम चिरैयापुर की है। पीड़ित के पिता मनोज कुमार दीक्षित निवासी महेवा थाना बकेवर जिला इटावा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने पुत्री दीपिका का विवाह 2014 में पीयूष तिवारी पुत्र बालेश्वर तिवारी निवासी चिरैयापुर थाना फफूंद के साथ किया था। विवाह के कुछ ही महीने बाद से ससुरालीजन मायके से तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे पुत्री के ससुरालियों ने पहले मारपीट की उसके बाद मुंह में कपड़ा ठूसकर उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे पुत्री गंभीर घायल होकर बेहोश हो गई। ससुरालियों ने उसे मृत समझा और उसे छोड़कर भाग निकले। बताया कि पुत्री के साथ हुई इस घटना की जानकारी उन्हें ग्रामीणों ने दी। जब वह मौके पर पहुंची तो पुत्री को घायलावस्था में पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवाहिता को डाक्टरी के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर दीपिका के चाचा मनीष पुत्र राजाराम दीक्षित ने दी। इसके आधार पर पति पीयूष तिवारी, देवर मधुर तिवारी, सास ललिता देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर ससुरालियों पर रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर ससुरालियों पर दहेज की मांग और प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव खरगपुर निवासी स्नेहलता ने बताया कि उसका विवाह अवधेश पुत्र गुलाबसिंह निवासी पक्का तालाब भरथना के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये व एसी की मांग कर रहे थे। जब उसने इंकार कर दिया तो ससुरालीजन मारपीट करने लगे। सूचना मायके वालों की दी तो वह उसे ले आए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति अवधेश, ससुर गुलाब सिंह, देवर मनोज, सुदेश निवासीगण पक्का तालाब थाना भरथना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।