फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire in shop with short circuit, loss of millions

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 03 Feb 2019 11:55 PM IST
auraiya Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 03 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fire in shop with short circuit, loss of millions
दुकान के बाहर लगी लोगों की भीड़ । अमर उजाला - फोटो : amarujala
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के लेडीज मार्केट बजरिया स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों रुपये के रेडीमेड कपड़े जल गए। फायर कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने आग से 12 लाख रुपये का कपड़ा जलने की बात बताई है। पीड़ित ने घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस व तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी है।  
विज्ञापन


शहर में गुरुहाई मोहाल लेडीज मार्केट स्थित बजरिया में रविवार की सुबह कुछ लोगों ने श्री बालाजी कलेक्शन एवं दूल्हा घर शोरूम के ऊपरी हिस्से से धुआं व आग की लपटें निकलते देखी। इस पर लोगों ने तत्काल दुकान मालिक राजकुमार पोरवाल को जानकारी दी। आग की जानकारी पर दुकान मालिक तत्काल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की सूचना पर 15 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लपटें बढ़ती देख फायर कर्मियों ने तत्काल बड़ी गाड़ी मंगाई। जिस पर दोनों तरफ से आग पर पानी डाला गया।
विज्ञापन


एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के घटनास्थल से सटी कई कपड़ों की दुकानेें थीं। कहीं यह आग रात में लगी होती तो आसपास की अन्य कपड़ों की दुकानों तक आग फैल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान मालिक राजकुमार पोरवाल ने बताया कि शुक्रवार को ही लाखों रुपये के कपड़े आए थे। इन्हें धीरे-धीरे व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही थी लेकिन आग में सब कुछ स्वाहा हो गया। बताया कि आग से लगभग 12 लाख रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए है। पीड़ित ने घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस व तहसील प्रशासन को लिखित जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed