{"_id":"b803b9934d1050dd22ad3a3a678ee552","slug":"fire-caused-by-short-circuit-household-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी राख
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर में शार्ट सर्किट
विज्ञापन
से घर में आग लग गई। घर में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने
विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा सामान राख हो
गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग
से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जोगीपुर निवासी रज्जन सिंह पुत्र वृंदावन का परिवार रविवार की रात सो रहा था। सोमवार को तड़के करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। लोगों की नींद खुली तो देखा कि गृहस्थी का सामान धू-धू कर जल रहा था।
घर में आग लगी देख परिवार वालों ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी आ गए। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें और विकराल होती गईं। ग्रामीणाें ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आंखों के सामने ही रज्जन के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग से उसके घर में रखी अलमारी, फ्रिज, अनाज समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने मुआयना किया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।