फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Feuds often two sides fight, firing

रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग की

Tue, 11 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Tue, 11 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Feuds often two sides fight, firing

रविवार की रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद फायरिंग की गई। दोनों पक्ष की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। पुलिस ने चार लोगों को नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार देर रात कोतवाली में सपा नेता लकी यादव ने चार लोगों को नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह देर रात नगर के अछल्दा रोड सांई मंदिर से दर्शन करके घर आ रहे थे। तभी कुछ लोग बाइक से पीछा करने लगे।
विज्ञापन


लोगों को पीछा करते देख उसने भगत सिंह चौराहे से बेला रोड की तरफ गाड़ी मोड़ दी। तभी अवधेश, रिषी पुत्र जग्गू, शनि पुत्र रामसेवक निवासी सामपुर व अखिलेश पुत्र छोटे निवासी बमुराहा बिधूना व चार अज्ञात लोगों ने गाड़ी का पीछा कर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से बोलेरो का शीशा टूट गया। फायरिंग होते वह गाड़ी छोड़कर भाग गए। इसके बाद हमलावरों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे 10 हजार रुपये लूट लिए। सपा नेता ने आरोप लगाया है कि हमलावर लाठी-डंडा रायफल व पिस्टल लेकर उनके भर्थना रोड आवास पर पहुंचे और उसकी पत्नी व मां के साथ मारपीट की।


वहीं दूसरे पक्ष से शनि पुत्र रामसेवक निवासी सामपुर ने आरोप लगाया है कि वह दुर्गा मंदिर के पास मार्ग पर थे। उसी दौरान लकी यादव पुत्र राजपाल सिंह, सुनील यादव पुत्र अतरसिंह, सुनील कुमार यादव पुत्र रामखिलावन निवासी भर्थना रोड बिधूना आए और गालियां देने लगे।

विरोध करने पर लकी यादव ने पिस्टल से फायर कर दी। पुलिस ने दोनो पक्षों से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed