{"_id":"57b9eb6f4f1c1b4d58d4f017","slug":"entered-the-house-beaten-women-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, लूटपाट
अमर उजाला औरैया
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखूपुर आधार सिंह में दबंगों ने घर में घुसकर दलित महिलाओं के साथ मारपीट व लूटपाट किया। सुनवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों के साथ बसपा नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने तहरीर ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।
गांव शेखूपुर आधार सिंह निवासी जगदीश बाबू पुत्र ग्रबर दयाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम उसका भतीजा रूकुम सिंह पुत्र राम किशोर घर के बाहर दरवाजे के पास बैठा था। तभी गांव के सोनू पुत्र ब्रजेश यादव व दीपक पुत्र सर्वेश यादव ने उसे जाति सूचक गालियां देते हुए बुलाया। जब उसने अनसुना किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत भदसान चौकी में करने गया तो इसकी जानकारी आरोपियों हुई। इसके बाद सोनू पुत्र सुधर सिंह, तिलक सिंह पुत्र जिम्मी लाल व शनि पुत्र भगवान दास असलहा लेकर आए और गाली गलौज करते हुए घर में हमला बोल दिया। घर में मौजूद महिला राम बेटी पत्नी स्व. गिरवर दयाल, कुसुमा पत्नी जगदीश, बीना कुमारी पत्नी राम किशोर व पूजा पुत्री जगदीश को मारापीटा और बक्सों के ताले तोड़कर 11,550 रुपये करीब दो लाख के जेवर, तीन मोबाइल लूट ले गए। घटना के बाद आक्रोशित बसपा के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ अजीतमल कोतवाली का घेराव किया। घेराव के बाद पुलिस ने तहरीर ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया।