{"_id":"5745e06e4f1c1b0420691c20","slug":"dumper-crushed-the-bike-rider-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 25 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया-कन्नौज मार्ग पर डंपर ने असेनी में बाइक सवार युवक को रौंद दिया। बिना हेलमेट के जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने औरैया-कन्नौज मार्ग पर लगभग ढाई घंटे तक जाम लगाए रखा। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मो. इरशाद के समझाने पर परिजनों ने शव को उठने दिया।
औरैया-कन्नौज मार्ग पर स्थित ग्राम असेनी के सामने दोपहर साढ़े 11 बजे एक डंपर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। युवक सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकराकर सड़क पर गिर गया और बाइक दूर जा गिरी। बिना हेलमेट के जा रहे युवक का सिर डंपर के पहियों के नीचे आ गया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने युवक की पहचान पुर्वा रावत सहार निवासी शेख मोमिन कुरैशी उर्फ जुग्गा (45) पुत्र मो. मुंशी के रूप में की। गांव सूचना पहुंची तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने सड़क के बीच में बाइक और वाहन खड़े करके जाम लगा दिया।
थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने के बावजूद जाम लगाए लोग जाम खोलने को राजी नहीं हुए। बाद में सीओ जीडी मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। मामले की नजाकत भांपते हुए मौके पर पीएसी बुला ली गई। हालांकि लगभग दो बजे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मो. इरशाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। आश्वस्त किया कि शासन से मदद दिलाई जाएगी। मृतक के छोटे भाई सलाउद्दीन ने बताया कि शेख मोमिन अपनी बड़ी बेटी सुल्ताना से मिलकर घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हो गया। बताया कि मृतक की कुल छह पुत्रियां एवं दो पुत्र हैं। अब उनके भाई के घर कोई कमाने वाला नहीं रहा। सीओ जीडी मिश्रा का कहना है कि डंपर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
नो इंट्री के बावजूद असेनी तक पहुंचा डंपर
दिबियापुर में नहर पुल पर लगने वाले जाम के कारण सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक औरैया की ओर से आने वाले वाहनों के लिए नो इंट्री है। इसके बावजूद डंपर नो इंट्री में घुसकर असेनी तक पहुंच गया। इससे दिबियापुर थाना पुलिस की लापरवाही सामने आई। स्थानीय लोगों ने सख्ती से नो इंट्री लागू किए जाने की मांग की है।
स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग
असेनी में तीखे मोड़ पर कई हादसे होने के बावजूद यहां पीडब्ल्यूडी स्पीड ब्रेकर नहीं बनवा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर तीखा मोड़ है। अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की है।
इंसेट में
सड़क किनारे पड़ी मिट्टी बनी हादसे की वजह
असेनी में ग्रामीणों का कहना है आज हादसे की वजह सड़क किनारे पड़ी मिट्टी बनी। स्थानीय लोगों ने अनुसार टक्कर लगने के बाद मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद युवक दोबारा सड़क पर आ गिरा। इससे सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। सीओ जीडी मिश्रा ने ग्राम पंचायत प्रधान को जल्द से जल्द मिट्टी हटवाने के लिए निर्देशित किया।