फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Driver killed after truck looted

ट्रक लूट के बाद चालक को मार डाला

Sun, 16 Apr 2017 10:52 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 16 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Driver killed after truck looted
कोतवाली पहुंचे मृतक के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पन्हर के पास नहर पुल में 12 अप्रैल को पुलिस ने एक शव बरामद किया था। मृतक की पहचान रविवार को उरई निवासी ट्रक चालक के रूप में की गई। ट्रक लूटने के बाद लुटेरों ने चालक की हत्या कर शव को फेंक दिया था। ट्रक बुलंदशहर में बरामद किया गया। लुटेरों ने ट्रक से माल निकाल लिया था।
विज्ञापन


  पन्हर गांव के पास नहर में मिले शव की पहचान करने के लिए रविवार की सुबह उरई से कुछ लोग कोतवाली पहुंचे। इन्होंने फोटो देखकर मृतक की पहचान रामऔतार (50 वर्ष) पुत्र केदारनाथ के रूप में की। इन्होंने बताया कि रामऔतार नौ अप्रैल को गुजरात से कपड़े लेकर ट्रक से कानपुर के लिए निकला था।
विज्ञापन


11 अप्रैल को रामऔतार अपने घर उरई पहुंचा था। यहां से लगभग पांच बजे वह मंदिर में पूजा करने के बाद ट्रक लेकर कानपुर की ओर निकला। उसी दिन शाम को रामऔतार ने पत्नी केश कुमारी से फोन पर बात  की थी। इसके बाद देर रात मोबाइल का स्विच बंद आने लगा। इससे घर के लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लगातार परिवारीजनों की ओर से रामऔतार से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उससे संपर्क नहीं हो सका। दो दिनों तक संपर्क न हो पाने पर परिवारीजन जानकारी करने गांधी ट्रांसपोर्ट के मालिक के पास पहुंचे। ट्रक मालिक ने बताया कि वह खुद रामऔतार की तलाश कर रहे हैं।

न तो ट्रक कानपुर पहुंचा, न ही रामऔतार का पता है। छुट्टी से लौटे ट्रांसपोर्ट के मैनेजर ने जीपीआरएस सिस्टम से ट्रक की लोकेशन ली तो ट्रक बुलंदशहर में लावारिश हालत में खाली पाया गया। परिवारीजनों ने आशंका जताई कि लुटेरों ने रामऔतार की हत्या 11 अप्रैल की रात को ही कर दी।


वह शव को नहर में फेंककर ट्रक का माल लूटकर उसे लावारिश हालत में बुलंदशहर में छोड़कर भाग गए हैं। जीपीआरएस लोकेशन के अनुसार ट्रक बाराजोड़ से औरैया की ओर आया था। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने मृतक के परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed