फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Driver and conductor on charges of assault

चालक व परिचालक पर मारपीट का आरोप

Sat, 23 Apr 2016 11:41 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 23 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Driver and conductor on charges of assault
मारपीट, थर्ड डिग्री टॉर्चर - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार को बस स्टैंड पर उतारने की बात को लेकर गुस्साए परिचालक ने मारपीट कर रात में हाईवे किनारे उतार दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कानपुर-दिल्ली रूट पर रोडवेज बस चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। बस स्टैंड पर इंट्री न कराना आम बात हो गई है। बाबरपुर निवासी अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि वह बीते दिन पत्नी विभा, पुत्र लालजी के साथ इटावा शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार रात वह औरैया डिपो की बस से घर लौट रहे थे। कस्बा आने पर उन्होेंने परिचालक से बस स्टैंड पर उतारने की बात कह दी। इससे नाराज होकर परिचालक ने उससे मारपीट कर दी। बचाने दौड़ी पत्नी को जबरन नीचे उतार दिया। घटना के आहत अनिल ने चालक व परिचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घायल को सीएचसी अजीतमल में डाक्टरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मामूली विवादों में तीन जगह मारपीट
कोतवाली क्षेत्र के भिटारी गांव निवासी बीना पत्नी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने खेत की फसल काट रही थी। पड़ोसी खेत में रविंद्र पुत्र लाखन सिंह भी अपने खेत में गेहूं काट रहे थे। उसी दौरान रविंद्र ने खेत के बंटवारे को लेकर बीना से टिप्पणी कर दी। बीना के विरोध करने पर रविंद्र व उसकी पत्नी संगीता से मारपीट कर दी। बीना की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी शिव करन सिंह पुत्र मेवाराम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी रास्ते से निकल रहे प्रदीप ने पुरानी खुन्नस में उससे गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर प्रदीप, छोटू, नागेश व राकेश ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से दर्ज कराई है। कस्बा बाबरपुर के शास्त्रीनगर निवासी बेबी पत्नी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के यश कुमार पुत्र पुत्तूलाल ने शराब के नशे में देर रात गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसे अपशब्द कहे। मना करने पर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed