फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dairy owner's house stolen six million

डेयरी मालिक के घर छह लाख की चोरी

Sun, 24 Dec 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Sun, 24 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dairy owner's house stolen six million
टूटी हुई सेफ दिखाता पीड़ित कुलदीप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के चंदनापुर गांव में रविवार रात चोरों ने डेयरी मालिक के घर में ताले तोड़कर जेवर और नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जब घर के लोग जागे तब हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


चंदनापुर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र माधव सिंह गांव में रहकर खेती व डेयरी का संचालन करते हैं। शनिवार को वह देर रात घर लौटे और खाना खाकर परिवार के साथ सो गए। रात में चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और अंदर वाले कमरों के ताले तोड़कर सेफ में रखे करीब पांच लाख रुपये के जेवर व 66 हजार रुपये पार कर दिए। परिजनों को चोरी की भनक ही नहीं लगी।
विज्ञापन


सुबह जब घर के लोग उठे तो कमरे का ताला और सेफ भी टूटी पड़ी है। इस पर घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे मुरादगंज चौकी प्रभारी श्रवण कुमार ने घटना की जांच पड़ताल की। पीड़ित कुलदीप ने घटना की तहरीर दी। चौकी प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed