फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Create videos to blackmail four reports

वीडियो बना ब्लैकमेल करने में चार पर रिपोर्ट

Tue, 08 Nov 2016 11:40 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 08 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Create videos to blackmail four reports
फेक फेसबुक आईडी से करता था ब्लैकमेल
रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित एसडीएम की स्टेनो ने चार लोगों के खिलाफ फर्जी वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने स्टेनो की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में स्टेनो ने बताया कि वीडियो में जो दो हजार रुपए लेते दिखाया जा रहा है। वह उसकी बुआ ने भिजवाए थे।
विज्ञापन


 एसडीएम कार्यालय में तैनात स्टेनो पुष्पा यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्हें रिश्वत लेते दिखाया गया। मामले में डीएम ने स्टेनो पुष्पा यादव को निलंबित कर दिया। अपनी सफाई में स्टेनो पुष्पा यादव ने कुछ लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि मेरी बुआ भैया दूज पर नही आ पाईं। इस पर उन्होंने बच्चों को मिठाई के लिए दो हजार रुपए धीरज दुबे के हाथ से भिजवाए। जब धीरज रुपए देने आया तो फफूंद के एक आवेदक की रिपोर्ट लगवाने की सिफारिश की। आवेदन पर फायर की रिपोर्ट न होने पर उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद इन लोगों ने फोन करके वीडियो का हवाला देकर 70 हजार रुपये की मांग रखी। रुपये न देने पर वीडियो वायरल किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धीरज दुबे, राहुल तिवारी, लाविंस चौबे व ऋषि दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कर ही कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में उठ रहे कई सवाल
वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि रुपये रिपोर्ट लगवाने के  ही लिए जा रहे हैं। इसमें पांच सौ रुपये बाद में भी देने की बात हो रही है। इसके अलावा वीडियो में पुष्पा यादव अन्य विभागों में रिपोर्ट लगवाने के भी रुपये कह रही हैं। रिश्वत मामले में फंसने के बाद रिपोर्ट लिखवाना कई सवाल छोड़ रहा है।


अहम सवाल यह भी है
पुष्पा यादव खुद को बेकसूर बताकर वीडियो बनाने वालों पर ही आरोप लगा रही हैं। मगर वीडियो उनके बेकसूरी के दावे को खारिज कर रहा है। उधर एक अहम सवाल यह भी है कि यह घटनाक्रम दिवाली के पहले का है और आतिशबाजी के लाईसेंस की रिपोर्ट लगनी थी। उस समय आखिर वीडियो क्यों नही वायरल हुआ। दिवाली के बाद इस वीडियो को वायरल किया गया। आखिर बीच में ऐसा क्या समझौता हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed