{"_id":"58d417254f1c1ba06e1a399c","slug":"conflict-in-two-groups-with-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे को लेकर दो गुटों में संघर्ष ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जे को लेकर दो गुटों में संघर्ष
औरैया
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के विभिन्न टेंपों स्टैंडों के संचालन के लिए कब्जे को लेकर थाने के पास व फफूंद चौराहे पर दो गुटों में लड़ाई हुई। पुलिस के पहुंचने के पहुंचने से पहले ही दोनों गुट भाग गए। लोगों का मानना है कि वर्चस्व की लड़ाई को रोका न गया तो हालात बिगड़ सकते हैं।
नगर में थाने के पास, फफूंद चौराहा, बेला रोड पर बीआरसी के सामने व सहायल रोड पर टेंपो स्टैंड है। सत्ता परिवर्तन से पूर्व तत्कालीन सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में टेंपो स्टैंड संचालन का काम अलग-अलग गुट संभालते थे।
सत्ता बदलते ही कई गुट अपने को भाजपा नेताओं का करीबी बताकर टेंपों स्टैंडों पर कब्जा करने लगे। गुरुवार की सुबह थाने के पास व फफूंद चौराहे पर भाजपा समर्थित दो अलग-अलग गुटों में संघर्ष हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों गुटों के लोग भाग गए। गुरुवार की शाम भी मैजिक में भरकर आए लगभग एक दर्जन नकाबपोश युवाओं ने फफूंद चौराहे पर कुछ युवकों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इधर, भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार में किसी को भी अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।