{"_id":"573a0e4d4f1c1b2a4aac76a7","slug":"close-to-ram-prasad-murder-suspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामप्रसाद की हत्या में करीबियों पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामप्रसाद की हत्या में करीबियों पर शक
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 16 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पन्नी में पुरानी रंजिश के चलते खेत पर सो रहे वृद्ध की गई हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आता दिख रहा है। मृतक के पुत्र ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन गांव में किसी करीबी का हाथ होने की चर्चा है।
गांव नगला पन्नी निवासी रामप्रसाद (60) की खेतों पर शनिवार रात वजनी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के 24 घंटे बीत गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। मृतक के पुत्र विनोद कुमार ने तीन नामजद लोगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस इस मामले को पेचीदा मान रही है। ग्रामीणों की मानें तो रामप्रसाद व नामजद आरोपी मुंशीलाल के बीच 13 मई को मामूली कहासुनी हुई थी। वैसे कोई उनकी पुरानी रंजिश नहीं थी।
मृतक के पुत्र विनोद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उसके पिता और आरोपियों से पुरानी रंजिश होने की बात कही गई है। एसपी अतुल शर्मा ने घटना का खुलासा किए जाने के लिए स्वाट टीम और बिधूना कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह को लगाया है। वहीं पुलिस की शक की सुई मृतक के करीबियों पर ही घूम रही है। कहीं रंजिश में तो मृतक के परिजनों ने नामजद आरोपियों को तो फंसाने का प्रयास नहीं किया है। मामले में एएसपी विपुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ सुबूत भी मिले हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मामला पेंचीदा लग रहा है, इसलिए बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या में आठ के खिलाफ रिपोर्ट
रविवार को दिनदहाड़े रजपुरा गांव के वृद्ध संतान सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। वहीं हत्या के पीछे जमीन का विवाद सामने आया है।
रजपुरा निवासी संतान पुत्र मूरत सिंह की शाहपुर गांव के पास रविवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र शिशुपाल उर्फ सतपाल सिंह ने गांव के ही इंद्रपाल सिंह, किशनपाल सिंह, प्रेमसिंह ,चंद्रभान सिंह, मानवेंद्र सिंह तथा विड़ौरी निवासी अरविंद सिंह सहित दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने प्रेम सिंह तथा चंद्रभान सिंह को गिरप्तार कर लिया है। घटना के पृष्टभूमि में जमीन का विवाद निकल सामने आया है। कई सालों से चल रहे जमीन के विवाद में 24 जून 2015 को दोनों पक्षों मे मारपीट का मामला अजीतमल कोतवाली में दर्ज हुआ था। तब से दोनों पक्षों में तकरार और तेज हो गई थी। घटना के संबंध में सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा ने बताया कि दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।