फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Caught Factory to Aslha

असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Tue, 14 Nov 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Tue, 14 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Caught Factory to Aslha
जानकारी देते एसपी संजीव त्यागी और पीछे खड़े आरोपी व बरामद माल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना पुलिस ने मंगलवार को एक झोपड़ी में चल रही असलहा फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक साथी भाग गया। एक मोटरसाइकिल, पांच तमंचे, एक किलो विस्फोटक पदार्थ और बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। एसपी ने पुलिस टीम को तीन हजार रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया।
विज्ञापन


बिधूना क्षेत्राधिकारी अखिलेश राजन व प्रभारी निरीक्षक गुरुचरन सिंह ने बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर रामा ईंट भट्ठे के पास एक झोपड़ी से में असलहे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। वहां से थाना बिधूना के रावतपुर गांव निवासी सगे भाई शाहिद (32 वर्ष), जाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि गोगा पुत्र कामिल बख्श भाग गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, पांच तमंचे, चार कारतूस, छह खोखा, एक किलो विस्फोटक पदार्थ, तमंचे बनाने के कल पुर्जे, 13 नाल, पांच हथोड़े, 32 तमंचा वाली पत्ती, डाई, आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि शाहिद 2001 में अपने पिता कामिल बख्श व चाचा के साथ असलहे की फैक्ट्री के मामले में  पकड़ा जा चुका है। तीनों सगे भाई फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। यह लोग असलहों की सप्लाई औरैया के अलावा कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा एवं इटावा से सटे मध्यप्रदेश के भिंड में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद है गिरोह का मास्टरमांइड
एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि असलहे बनाने में गोगा व जाहिद माहिर हैं। असलहों को सप्लाई करने का काम शाहिद करता है। शाहिद ही असलाह फैक्ट्री का पूरा कारोबार देखता है।


गोगा कुछ माह पहले भी हुआ था गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि कुुछ माह पहले गोगा 21 तमंचों के साथ गिरफ्तार हुआ था। नगर निकाय के चुनाव को देखते हुए बड़े पैमाने पर असलहे बना रहे थे। गोगा मौके से फरार हो गया है। पुलिस गोगा की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed