फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BSP to extract reports on road shows without permission

बिना अनुमति के रोड शो निकालने पर बसपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट

Thu, 16 Feb 2017 09:56 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Thu, 16 Feb 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
BSP to extract reports on road shows without permission
netaji
आचार संहिता उल्लंघन में दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हो चुके है। जबकि अन्य प्रत्याशियों पर अभी एक भी दर्ज नही हो सका है। मंगलवार की शाम बिना अनुमति के रोड शो निकालने पर बसपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को बसपा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी ने दिबियापुर में रोड शो किया। जिसमें काफी लोगों ने भाग लिया। इस रोड शो की अनुमति नही ली गई थी। रोड शो कस्बे के प्रमुख मार्गो से गुजरा। उड़दस्ता प्रभारी मुरारीलाल ने इसे संज्ञान में लेते हुए थाना दिबियापुर में आचार संहिता उल्लंघन की तहरीर दी। जिस पर बसपा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


इससे पहले जमुहां बूथ के पास रामकुमार की बाल पेटिंग और प्रचार मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया था। जिस पर उड़नदस्ता प्रभारी ने उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरओ एसडीएम अजीतमल अमित राठौर ने बताया कि अब तक बसपा प्रत्याशी पर दो मुकदमें दर्ज हो चुके है। जबकि भाजपा व सपा पर एक भी दर्ज नही हुआ। नोटिस जारी हुए थे जिनके जबाब मिल गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed