{"_id":"577bfea44f1c1b99507f99a4","slug":"brothers-had-to-trap-killing-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को फंसाने के लिए की थी भांजे की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को फंसाने के लिए की थी भांजे की हत्या
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्याभियुक्त मुनीस
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी से अवैध संबंध होने के कारण भाई और मां दोनों को रास्ते से हटाने के लिए छोटे भाई ने रिश्तों को कलंकित कर दिया। उसने रिश्ते के भांजे की नसेनी में गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के पिता को गुमराह कर अपने भाई और मां पर ही हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीते 10 जून को एरवाकटरा थाना क्षेत्र कटैइया में 10 साल के मासूम संदेश की हत्या कर दी गई थी। संदेश बरुआहार, किशनी मैनपुरी का रहने वाला था। यहां वह अपने मामा राधा किशन के यहां छुट्टियों में घूमने आया था। इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। शव रिश्ते में मामा लगने वाले जयपाल के यहां पड़ा मिला। संदेश के पिता नरेंद्र मैनपुरी से आ गए। उन्होंने अपने ही रिश्ते के भाई जयपाल व उसकी मां गंगा देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। हत्या का कारण किसी को भी नहीं मालूम था। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी। इसी बीच जयपाल का भाई मुनीस कहीं गायब हो गया। मुनीस के गायब होने पर पुलिस को कुछ शक हुआ।
थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने मुनीस का पता लगवाया और मंगलवार की सुबह उसे गांव हरचंदापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे जब कड़ाई से पूछा तो उसने सब सच बता दिया। उसने बताया कि उसके अपने ही भाभी से अवैध संबंध थे वह भाभी को पाने के लिए अपने भाई को रास्ते से हटाना चाहता था इसके लिए उसने भाभी के साथ ही योजना बनाई और रिश्ते के भांजे संदेश की नशेनी में गला दबाकर हत्या कर दी। संदेश के पिता को भी उसने ही भाई व अपनी मां के खिलाफ भर दिया। जिससे उन्होंने भाई और मां के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। परिजनों के सामने जुर्म का कबूलनामा किया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। भाभी के हत्या में शामिल होने की जांच की जा रही है।