{"_id":"584703fb4f1c1be159448e73","slug":"breaking-stolen-goods-store-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल चुराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल चुराया
औरैया
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
टूटा ताला दिखाते दुकानदार राजकिशोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात कस्बे में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर एक दुकान से नगदी सहित चालीस हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। दूसरी दुकान में चोर सेंध के बाद टीन की चादर नहीं काट पाए। इससे चोरी बच गई।
कस्बे की सब्जी मंडी में राजकिशोर पोरवाल पुत्र रामशंकर पोरवाल मिठाई की दुकान किए हैं। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। चोर दुकान में रखी चार हजार रुपये की नगदी, मिठाई व अन्य सामान चुरा ले गए। राजकिशोर जब दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। राजकिशोर की दुकान में दो माह में यह दूसरी चोरी है।
इसके अलावा चोरों ने अरविंद किराना स्टोर में सेंध लगाकर अंदर घुसने का प्रयास किया। सेंध लगाने के बाद चोर दुकान के अंदर टीन की चादर नहीं काट सके। इससे चोरी की वारदात बच गई। दुकानदारों ने घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी है। व्यापारियों ने बताया कि सर्दी में पुलिस गश्त नहीं करती है। इससे चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। व्यापारियों ने मार्केट में पुलिस गश्त की मांग की है।