{"_id":"5888e91f4f1c1ba333cf5e92","slug":"bodies-found-hanging-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":" फांसी पर मिला शव, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर मिला शव, हत्या की आशंका
औरैया
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बिरुहनी गांव में बुधवार की सुबह गांव के शिवमंदिर के बाग में युवक का शव पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। इस पर गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।
बिरुहनी गांव निवासी मनीष(22) पुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पिछले माह वह बीमार पड़ गया। इलाज के लिए वह घर आ गया। मंगलवार की देर शाम वह घर से निकल गया। इसके बाद घर नहीं आया। परिजनों की तलाश में भी उसका पता नहीं लगा। सुबह गांव के लोगों ने शिव मंदिर के बाग में मनीष का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता देखा। इस पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। दो बहनों की शादी के बाद से मनीष परिवार का इकलौता सहारा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा चेतराम व मां ने हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा।