{"_id":"59fa0c494f1c1ba7678b8d41","slug":"blow-the-woman-alive-for-the-bike-and-fridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और फ्रिज के लिए महिला को जिंदा फूंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक और फ्रिज के लिए महिला को जिंदा फूंका
Thu, 02 Nov 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Thu, 02 Nov 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
थाना क्षेत्र के नरिया का पुर्वा गांव में ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक व फ्रिज न मिलने पर विवाहिता को केरोसिन डालकर जिंदा फूंक दिया। हत्या के बाद ससुरालीजन शव छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सहायल के सिंह पुर्वा माना गांव निवासी राम सजीवन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री सुशीला देवी (20 )की शादी 28 अप्रैल 2017 को नरिया का पुर्वा गांव निवासी आनंद कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बाइक और फ्रिज के लिए प्रताड़ित करते थे। भैया दूज को सुशीला अपने पति आनंद कुमार के साथ अपने मायके आई थी। आनंद कुमार, सुशीला को छोड़ कर घर चला गया था। 29 अक्तूबर दिन रविवार को आनंद ससुराल आया था। 31 अक्तूबर मंगलवार दोपहर दो बजे सुशीला को लेकर चला गया। उसी रात सुशीला का फोन आया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक व फ्रिज के लिए मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद बुधवार सुबह ससुरालियों ने ही फोन कर सुशीला की मौत की खबर दी। जब हम लोग वहां पहुंचे तो देखा की शव जला हुआ पड़ा था और ससुरालीजन फरार थे। मृतका के पिता राम सजीवन की तहरीर पर पुलिस ने पति आनंद कुमार, ससुर चरन सिंह, सास, देवर प्रांशु, अंजुल, जेठ सोनू, जेठानी अनीता देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।