फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Blast destroys electricity supply by destroying pole, wire and wire

आंधी ने मचाई तबाही, पोल और तार टूटने से बिजली आपूर्ति ध्वस्त

Thu, 14 Jun 2018 12:19 AM IST
आंधी ने मचाई तबाही, पोल और तार टूटने से बिजली आपूर्ति ध्वस्त
आंधी ने मचाई तबाही, पोल और तार टूटने से बिजली आपूर्ति ध्वस्त Updated Thu, 14 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Blast destroys electricity supply by destroying pole, wire and wire
-जिला पूर्ति कार्यालय के ऊपर गिरा पेड़ - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे धूल भरी आंधी में बड़ी संख्या में पेड़ धराशाई हो गए। पेड़ों के नीचे खड़े वाहन खिलौने की तरह टूट गए। घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के टीन शेडों की छत उड़कर दूर जा गिरीं। घरों की दीवार और बिजली के पोल गिरने से मां बेटी और पिता-पुत्र समेत चार लोग दबकर घायल हो गए। बिजली पोल और तार टूटने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। शहरी इलाकों में देर रात तक लाइनमैन फाल्ट दुरुस्त करने में लगे रहे। यातायात व्यवस्था भी घंटों प्रभावित रही। शहर के मुख्यमार्गों में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। बूंदाबांदी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में ओले भी पड़े।
बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज आंधी से जनमानस अस्त व्यस्त हो गया। तेज झोंके साथ पेड़ सड़कों पर टूटकर बिखर गए। जगह-जगह बिजली पोल और तार टूटकर गिर गए। शहर में आंधी का सर्वाधिक असर सिविल लाइन क्षेत्र में पड़ा। कचहरी के आसपास पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन बाधित हो गया। कलक्ट्रेट में चुनाव कार्यालय के पास नीम का पेड़ गिरने से खड़ी कई बाइक दब गई। अपर पुलिस अधीक्षक आवास के सामने पेड़ के नीचे दबकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। जगह-जगह पेड़ गिरने से पूरे जिले की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इसे सुचारु करने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। उधर, कचहरी पुलिस चौकी में पेड़ गिरने से चौकी भवन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस कर्मियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

बहुआ क्षेत्र के बरौहां गांव में 11 हजार वोल्टेज लाइन का तार टूटकर गिरने से भाकियू नेता पुत्तन सिंह उर्फ सुमन सिंह (40) तथा बेटा रितुराज सिंह (18) सुजानपुर गांव के समीप दबकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल पिता पुत्र को पीएचसी बहुआ में भर्ती कराया है। खखरेरू क्षेत्र के रुहेल्लापुर में झब्बू लाल के घर के समीप दीवार गिरने से उसकी बेटी सरिता (15), मां शिवरानी पत्नी झब्बू लाल दबकर घायल गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थरियांव कस्बे में दीपक ट्रेडर्स राईस मिल की टीन शेड उड़कर दूर जा गिरी। जिसमें करीब छह लाख का नुकसान का अनुमान है। उधर कस्बे में बूंदा बांदी के साथ ओले भी पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब 450 विद्युत पोल उखड़े
फतेहपुर। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिलेभर के 450 विद्युत पोल आंधी में धराशाई हो गए। उन्होंने बताया कि आंधी से विभाग को एक करोड़ से अधिक की क्षति हुई है। आपूर्ति बहाल कराने के लिए शाम को ही स्टोर खोल दिया गया और सामग्री उपलब्ध कराई गई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि आपूर्ति शुरू कराने के लिए इंजीनियरों, लाइनमैनों और ठेकेदारों सभी को लगाया गया है। जहां-जहां तक संभव हो पा रहा है आपूर्ति बहाल करा दी गई है और शेष के लिए काम शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed