फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riders shot young man in a rage

रंजिश में बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी

Sun, 19 Mar 2017 12:24 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 19 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike riders shot young man in a rage
जिला अस्पताल में घायल का इलाज करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला
रंजिश में बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। वही उसके साथी ने भागकर जान बचाई। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के गांव दयालपुर निवासी कालीचरन ने पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि पुत्र रघुनंदन उर्फ बीरू गांव के इसरार अली पुत्र अहमद अली के साथ दोपहर पौने 12 बजे पैदल गांव जरुहौलिया जा रहा था। बंबा पुलिया पर एक बाइक पर महेंद्र सिंह यादव पुत्र हाकिम सिंह यादव, अजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह और वीरेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह आये। महेंद्र सिंह ने इसरार से गाली गलौज की। विरोध पर महेंद्र ने इसरार पर फायर कर दिया। गोली लगने से इसरार घायल हो गया।
विज्ञापन


बीरू ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों को देख हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायल को सैफई रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में कोतवाली पहुंचे बीरू से एएसपी पंकज ने पूछताछ की। एएसपी ने कोतवाल को निर्देशित किया कि सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करें। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed