फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bike riders cut the businessman's pocket

कार सवारों ने व्यापारी की जेब काटी

Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
bike riders cut the businessman's pocket
मकान से 50 लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला
शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग से कानपुर जाते समय ग्राम कखावतू निवासी व्यापारी श्याम सिंह कुशवाहा की जेब से बोलेरो कार सवार उचक्कों ने 35 हजार रुपये पार कर दिए। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन


 श्याम सिंह ने बताया कि वह कानपुर जाने के लिए हाईवे पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो उनके पास आकर रुकी। बोलेरो में आधा दर्जन लोग सवार थे। कानपुर जाने के लिए वह भी बोलेरोे में सवार हो गए। इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र से आगे भाऊपुर पहुंचकर  बोलेरो रुक गई।
विज्ञापन


इस पर वह चौंक गए। चालक ने गाड़ी खराब होने की बात कहते हुए सभी से उतरने के लिए कहा। वह गाड़ी से नीचे उतरे तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। इसी दौरान जेब पर हाथ रखा तो जेब कटी थी। इस पर वह हड़बड़ा गए । जेब में रखे 35 हजार रुपये गायब थे। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरा मामला बताते हुए उचक्कों को पकड़ने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed