फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Battery thief gang holding two crooks

बैटरी चोर गैंग के दो बदमाश पकड़े

Thu, 09 Jun 2016 12:24 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 09 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Battery thief gang holding two crooks
पकड़े गए आरोपियों के साथ जानकारी देते एसपी अतुल शर्मा - फोटो : amar ujala beuro
पुलिस ने टावरों से बैटरियां चुराने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 24 बैटरियां एक एक पाना रिंच बरामद की है। वहीं गैंग के फरार दो सदस्योें की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। पकड़े गए बदमाश इटावा और औरैया में बैटरियों की चोरी करते थे।
विज्ञापन


मामले में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि लंबे समय से मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके चलते चोरों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया गया था। स्वॉट टीम प्रभारी अखिलेश मिश्रा व पीआरओ अजय पाठक ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद मंगलवार देर शाम कस्बा सहायल के पास घेराबंदी की। वहां खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। उसने अपना नाम सुरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र प्रेमनारायण निवासी ग्राम मोहम्मदाबाद बताया। पकड़े गए आरोपी के पास से इंडस कंपनी की चार सफेद रंग की बैट्री बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उनके गांव का रहने वाला जीतू व शालू भी उसके साथ इस काम में लिप्त हैं। तीनों मोबाइल टावरों से बैटरियों की चोरी करते थे।
विज्ञापन


इन बैटरी को वह मुकेश चक निवासी अंबेडर नगर बाबरपुर अजीतमल को बेच देते थे। इस पर पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपी से फोन करवाकर मुकेश चक को अजीतमल चौराहे पर बुलवाकर गिरफ्तार कर लिया। पांच मई को इन्हीं लोगों ने इंडस कंपनी के सहार में लगे टावर की बैटरियाें को चुराया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने औरैया जिले के अलावा इटावा में भी बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कबाड़ में रखी 20 बैटरियां काले रंग की बरामद भी की। जबकि मौका पाकर फरार हुए शालू उर्फ मोहित चक व जीतू निवासी मोहम्मदाबाद की तलाश शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed