फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arrested five members of vehicle theft

वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arrested five members of vehicle theft
पकड़े आरोपियों के साथ में पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

फफूंद थाना क्षेत्र में पांच बाइक चोरी के मामले में स्वाट टीम व थाना पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद कीं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


वार्ता के दौरान एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 22 मार्च की रात्रि चोरों ने फफूंद थाना  के अलग-अलग स्थानों से पांच बाइक चोरी हुई थीं। थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही थीं। एएसपी ने बताया कि शनिवार सुबह स्वाट टीम प्रभारी अजय पाठक व फफूंद थानाध्यक्ष को फफूंद-सल्हापुर मार्ग पर सात लोग संदिग्ध हालत में खड़े मिलेष पुलिस को आते देख सातों युवक भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने पांचों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने 22 मार्च को हुई बाइक चोरी की घटनाओं को स्वीकारा।  पुलिस ने पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए वाहन चोरों ने बताया कि वह इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बाद में उनका चेचिस नंबर व नंबर प्लेट बदल कर बेच देते हैं। पकड़े गए बदमाश अंकित यादव निवासी अमौआहार थाना दिबियापुर, सौरभ निवासी कटरा हेमनाथ, फफूंद,  शुभम दुबे निवासी कटरा हेमनाथ, फफूंद सुरेंद्र यादव निवासी बाबा का पुरवा, फफूंद व शिवम निवासी बाबा का पुर्वा, फफूंद हैं। वहीं फरार बदमाश अंशु उर्फ कुलदीप निवासी ग्राम जगजीवनपुर फफूंद तथा पंकज निवासी गोविंदगंज, फफूंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed