{"_id":"579f93ae4f1c1bde762b9931","slug":"advocate-bladed-weapon-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ को घटना की जानकारी देता पीड़ित वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला ठठराई निवासी अधिवक्ता के घर दर्जनभर सशस्त्र हमलावरों ने धावा बोल दिया। धारदार हथियार से वार कर अधिवक्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लूटपाट भी और परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट भी किया। अधिवक्ता पर हमले की सूचना पर साथी अधिवक्ता कोतवाली जा पहुंचे। कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
सोमवार शाम ठठराई मोहल्ला निवासी नितिन अवस्थी पुत्र गिरजाशंकर अवस्थी अपने मित्र अनुराग के साथ घर पर बैठे थे। इसी बीच मोहल्ला सत्तेश्वर तकिया निवासी एक दर्जन सशस्त्र लोगों ने उनके घर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गले में पड़ी सोने की चेन खींच ले गए। यही नहीं हमलावरों ने उसके साथ अनुराग, पिता गिरजाशंकर को कट्टे की बट से मार कर घायल कर दिया। घर की अलमारी में रखे 22 हजार रूपये भी लूट ले गए।
पीड्ति ने बताया कि हमलावरों ने बीच बचाव करने पहुंची उनकी मां एवं पत्नी को धक्का मारकर गिरा दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। इससे उनके भी चोटें आई। पीड़ित नितिन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में रसीद मुल्ला के अलावा उनके पुत्र हासिम, कासिम, शीलू, मुस्तफा, जलालुल, रसीद का नाती समीर व मोहल्ले के कामिल नेता, नाजिर, फिरोज मटक व आठ अज्ञात व्यक्ति निवासीगण मोहल्ला सत्तेश्वर क े खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि आरोपी अपने हाथों में बक्सा काटने की कैंची तथा कट्टा लेकर घर में घुस आए। कैंची से जान से मारने की नियत से प्रहार कर दिया, जिससे उसका हाथ कट गया। इसी बीच हंगामा सुनकर आसपड़ोस के लोग आए । ललकारने पर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद इसकी जानकारी अधिवक्ता के साथियों को मिली तो वे कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। साथ ही दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में सीओ सिटी रमेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही चार लोगों को पकड़ा भी गया है।