{"_id":"5bef09f2bdec2204de741708","slug":"91542392306-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंट करते युवकों की कार डिवाइडर से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टंट करते युवकों की कार डिवाइडर से टकराई
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर के युवकों को स्टंट करने के लिए स्टेशन रोड काफी पसंद है। सुबह से शाम तक इस रोड पर युवा बाइकों, स्कूटी व कारों से स्टंट करते रहते हैं। युवाओं के स्टंट करने से इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शुक्रवार सुबह भी स्टेशन रोड पर कार से स्टंट कर रहे युवकों की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गए और मौके से भाग गए।
शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे से लेकर स्टेशन तक कई कोचिंग सेंटर हैं। जिसमें सुबह से कोचिंग के लिए छात्र-छात्राओं का आना जाना शुरू हो जाता है। कोचिंग जाने वाले छात्र इस मार्ग पर बाइक, स्कूटी, कार से अक्सर स्टंट करते हैं। थोड़ा सा चूकने पर दुर्घटना हो जाती है।
शुक्रवार की सुबह कार लेकर चार युवक इसी मार्ग पर स्टंट करने लगे तभी उनकी कार सिटी सेंटर के आगे डिवाइडर से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार युवकों को कोई चोट नहीं आईं हैं। सुबह का समय होने से कोई अप्रिय घटना भी नहीं हुई। कार डिवाइवर से टकराने पर उधर से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही कार सवार युवक भाग गए।