{"_id":"5bccbfafbdec2269812a8877","slug":"91540145071-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरूगंज चौकी क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के पहचान होने के बाद मृतक के भाई ने छह लोगों के खिलाफ कोतवाली बिधूना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मैनपुरी जिला के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भदौरिया निवासी आशाराम पुत्र बहादुर सिंह ने कोतवाली बिधूना में भाई राजेश कुमार यादव की हत्या की रिपोर्ट ग्राम नंदपुर निवासी रामप्रकाश उर्फ मुनीम पुत्र गीमत सिंह, सुरजीत पुत्र रामप्रकाश, धर्मेंद्र, रजीत पुत्र गजेंद्र सिंह, अनिल पुत्र चेतराम जाटव, टंडू उर्फ रामस्वरूप पुत्र लल्लूराम सभी निवासी नंदपुर थाना बिधूना के खिलाफ दर्ज कराई है।
आशाराम का आरोप है कि उसका भाई 9 अक्तूबर को रामप्रकाश के घर रुपये लेने गया था। इसके बाद उसे भाई की मौत की जानकारी हुई थी। पीड़ित भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने राजेश कुमार की हत्या के आरोप में छह लोगों के खिलाफ हत्या कर शव बंबा में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया।