{"_id":"5bbdef03867a5528387896da","slug":"91539174147-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा सस्करण के लिए भी उपयोगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटावा सस्करण के लिए भी उपयोगी
Updated Wed, 10 Oct 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के लिए भी ।--
बाइक की टक्कर से भांजे की मौत, मामा की हालत गंभीर
- थाना सहसों जिला इटावा का रहने वाले थे
- मामा को डॉक्टरों ने सीएचसी से सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा (औरया)। बहारपुरा से बाजार करके अपने घर आ रहे बाइक सवार मामा-भांजे की सड़क पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे भांजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामा की हालत गंभीर देख अछल्दा सीएचसी से डॉक्टरों ने सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया।
अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम एलपी गड़वांना निवासी धीरज कुमार (48) पुत्र रोशन लाल अपने भांजे अनिल कुमार (28) पुत्र राधेश्याम निवासी अजीत की गढ़िया थाना सहसों जिला इटावा के साथ बुधवार को बहारपुरा बाजार करने गए थे। बाजार करके करीब दोपहर लगभग एक बजे आ रहे थे। तभी गांव गढ़वाना के सामने अछल्दा की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद अज्ञात बाइक सवार भाग गए लेकिन टक्कर से बाइक चला रहे भांजे अनिल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ में बैठे मामा की दुर्घटना में हालत गंभीर हो गई। सूचना पर गड़वांना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर पुलिस जीप से घायल धीरज कुमार को सीएचसी अछल्दा पर भिजवाया जहां डॉक्टरों ने घायल की हालत चिंताजनक होने पर सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया। बाइक सवार मामा और भांजे दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।