फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   शौचक्रिया के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म

शौचक्रिया के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म

Tue, 12 Mar 2019 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
शौचक्रिया के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म
महोबा। कोतवाली चरखारी के एक गांव में शौच क्रिया के लिए गई किशोरी को गांव के ही युवक ने खेत में दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पूरी रात को किशोरी को बंधक बनाए रखा और घर नहीं जाने दिया। परिजन पूरी रात किशोरी को तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह छूटने पर घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी दी। किशोरी ने पिता के साथ पहुंचकर कोतवाली चरखारी में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने न तो किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के एक गावं निवासी 14 वर्षीय किशोरी दो दिन पहले शाम को घर से शौच क्रिया के लिए खेतों की तरफ गई थी। तभी अपने खेेतों की रखवाली कर रहे गांव के ही एक युवक ने किशोरी को दबोच लिया और मुंह दबाकर उसे अपने खेत में ले गया। जहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और पूरी रात उसे नहीं जाने दिया। एक घंटे तक किशोरी के न लौटने पर परिजन पूरी रात गांव के बाहर किशोरी की तलाश करते रहे।
विज्ञापन

सुबह किशोरी ने घर आकर अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुलाई। सिपाही किशोरी और उसके पिता को कोतवाली चरखारी ले आए। जहां पर पीड़िता के पिता ने बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को किशोरी अपने पिता के साथ कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौच क्रिया के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed