फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को एसपी ने किया निलंबित

दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को एसपी ने किया निलंबित

Tue, 12 Mar 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को एसपी ने किया निलंबित
दुष्कर्म का आरोपी दरोगा निलंबित
विज्ञापन

औरैया। सहायल थाना में तैनात तत्कालीन दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के मामले में एसपी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया है। कानपुर देहात निवासी एक युवती ने तत्कालीन सहायल थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा पर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा आईजी कानपुर जोन को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें एएसपी कमलेश दीक्षित ने जांच कर शिकायत को सही पाए जाने पर आरोपी दरोगा संतोष मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इस पर रविवार को सदर कोतवाली में आरोपी दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। दरोगा संतोष मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने पर एसपी हरीश चंदर ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया। हालांकि दरोगा 19 फरवरी से दस दिन की छुट्टी पर गया था तभी से लगातार गैर हाजिर चल रहा है। इस मामले में एसपी हरीश चंदर ने बताया कि दरोगा के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। अभियोग दर्ज होने के बाद तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed