फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पूर्व प्रधान के घर तोड़फोड़ के मामले में एसपी बोले, गलती पर मिलेगी सजा

पूर्व प्रधान के घर तोड़फोड़ के मामले में एसपी बोले, गलती पर मिलेगी सजा

Tue, 26 Feb 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के घर तोड़फोड़ के  मामले में एसपी बोले, गलती पर मिलेगी सजा
पुलिस द्वारा प्रधान के घर में की गई कथित रूप से तोड़फोड़ के मामले में एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। उनका कहना है कि जिसकी भी गलती सामने आएगी, उसे सजा मिलेगी।
विज्ञापन



एक वारंट के सिलसिले में रविवार देर रात पुलिस ने रहटौली गांव में वर्तमान प्रधान कोमेंद्र देवी के घर में दबिश डाली थी। उनके पति पूर्व प्रधान भोले की तलाश की थी।
विज्ञापन


भोले की पुत्री खुशबू का आरोप था कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मी जेवर, गाड़ी आदि ले गए थे। एसआई हितेश कुमार ने आरोप का खंडन करते हुए कहा था कि बोलेरो, ट्रैक्टर और बाइक को लावारिस हालत में खड़ा पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको थाने में जमा किया था। बताया था कि वह मुखबिर की सूचना पर दबिश डालने गए थे। वहां एक व्यक्ति की हत्या की साजिश किए जाने की सूचना मिली थी। पूर्व प्रधान भोले के घर से पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की गई थी।

थाने में पुलिस की ओर से भोले, उनके दो बेटों और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उधर, भोले के समर्थन में गांववालों ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी।

मंगलवार को एसपी हरीश चंदर अयाना थाने पहुंचे और वहां कहा कि जिसकी जितनी गलती होगी उसको उतनी ही सजा मिलेगी। जल्द ही इस मामले की जांच की जाएगी। इसमें जो दोषी पाए जाएंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


कप्तान ने कहा कि पुलिस के ऊपर फायर हुए हैं इसी वजह से दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बृजेश कुमार भार्गव से कहा कि वे आवासों की बाउंड्री का प्रस्ताव बनाकर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed