{"_id":"5c12a38742c7925d3f139264","slug":"81544725383-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारचार में बारातियों व जनातियों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
द्वारचार में बारातियों व जनातियों में मारपीट
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा (जालौन)। द्वारचार के वक्त दूल्हे को घोड़ी से उतारने के नेग को लेकर बाराती व जनाती आपस में ही भिड़ गए। मारपीट होने पर बारात में अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक युवक घायल भी हो गया। इस बीच किसी ने सीधे पुलिस कप्तान को बारात में बवाल की सूचना दी। कुछ ही देर में थाने का पूरा फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों से 10-12 लोगों को पकड़कर थाने ले आई। रात भर थाने में पंचायत चली और उधर बारात के कार्यक्रम भी बाधित हुए। तड़के जब पुलिस ने सभी को छोड़ा, इसके बाद बारात की रस्में शुरू हो सकीं।
बुधवार की रात नगर के मोहल्ला हवेली में इंगुई से बारात आई थी। बारात घूमने के बाद जब कन्या पक्ष के दरवाजे पहुंची तो घोड़े से दूल्हे को उतारने के लिए कन्या पक्ष से नेग के रूप में 10 हजार रुपये की मांग की गई। इस पर दोनों पक्षों में बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। जिससे बारातियों और जनातियों दोनों में अफरा तफरी मच गई। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस कप्तान को फोन पर देकर बताया कि कदौरा में बवाल हो गया है।
जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। फिर क्या था देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स कन्या पक्ष के दरवाजे पर खड़ा था। पुलिस को रजा नाम का युवक मारपीट में घायल मिला, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया और बवाल कर रहे एक दर्जन से अधिक युवकों को थाने में बैठा लिया। दोनों ही पक्षों से लोगों के थाने में बैठाए जाने से शादी में भी बाधा पडने लगी।
विज्ञापन
घर के सभी बड़े बुजुर्ग मंडप के बजाए सीधे थाने पहुंच गए और बंद लोगों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने अधिकारियों से बात करने के बाद सुबह चार बजे सभी को छोड़ा। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो सकीं। थाना प्रभारी कामता प्रसाद का कहना है कि नेग को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। इस कारण कोई लिखापढ़ी नहीं की गई है।