फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के जाने को लगाई युवती ने गुहार

खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के जाने को लगाई युवती ने गुहार

Tue, 13 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के जाने को लगाई युवती ने गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर(औरैया)। जयमाल के बाद शादी के इंकार करने वाली एक गांव निवासी युवती खुद को बालिग साबित करते हुए प्रेमी के साथ भेजने के लिए कहती रही, लेकिन हाईस्कूल मार्कशीट में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर आयु 18 से कम होने के कारण न तो प्रेमी उसे ले जाने को तैयार हुआ और न ही पुलिस शादी कराने को तैयार हुई। युवती को परिजन भी घर ले जाने से कतरा रहे हैं।

पिछले दिनों पुर्वा छनन में एक युवती ने यूपी 100 पर सूचना देते हुए परिजनों द्वारा जबरन शादी किए जाने का आरोप लगाया था। इसपर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी थी। युवती गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। अगले दिन थाने में पूरे दिन इंतजार के बाद भी प्रेमी थाने नहीं पहुंचा। इसपर युवती एवं उनके परिजनों को सोमवार को थाने बुलाया गया। देर शाम प्रेमी थाने पहुंचा, लेकिन बात नहीं बन सकी। प्रेमी अपने घर चला गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि कागजातों में युवती नाबालिग है। इसलिए पुलिस तो शादी नहीं करा सकती। उधर लोगों ने प्रेमी को बताया है कि युवती यदि नाबालिग हुई तो परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई करने से वह झमेले में फंस जाएगा। इसलिए प्रेमी थाने आने से भी कतरा रहा है।
विज्ञापन


- नाबालिग से शादी करने से कतरा रहा है प्रेमी
- कागजातों में आयु 18 से कम होने के कारण पुलिस पचड़े में पड़ने से बच रही
- पुर्वा छनन में जयमाल के बाद शादी से इंकार करने वाली युवती का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed