फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Sun, 24 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दहेज में बाइक व 70 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके जाकर आपबीती बताई और थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लहरापुर क्षेत्र के झबरा गंाव निवासी पूजा देवी उर्फ आरती पुत्री रामकिशन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी सामर्थ्य के अनुसार फफूंद क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी पिंटू से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज में बाइक व 70 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर वह उसे प्रताड़ित करने लगे। जब उसने यह बात अपने मायकेवालों को बताई तो उन्होंने असमर्थता जताई। जिस पर उसके ससुरालीजन मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


मायके वालों ने आकर समझाया मगर ससुराली नहीं माने। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति पिंटू, ससुर रामआसरे, सास शारदा, देवर सुनील व दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed