{"_id":"5b215f044f1c1b634d8b6559","slug":"71528913668-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूर लाद ले गए स्कार्पियो सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूर लाद ले गए स्कार्पियो सवार
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालपी (जालौन)। गल्ला मंडी में दलहन क्रय केंद्र पर मसूर बेचने आए किसान की चार बोरा मसूर स्कार्पियो सवार चुरा ले गए। भुक्तभोगी किसान ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
किसान पवन यादव निवासी निपनिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नगर की गल्ला मंडी में संचालित पीसीएफ के दलहन केंद्र पर मसूर बेचने आया था। रात में मसूर से लदी ट्रैक्टर ट्राली केंद्र पर खड़ी थी। किसी समय स्कार्पियो सवार वहां आए और ट्राली से चार बोरा मसूर चुराकर भाग गए। उसने बोरों की गिनती की तो चोरी की जानकारी हुई।
किसान ने क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से पूछा तो किसानों ने बताया कि रूरा गांव के स्कार्पियो सवार लोग रात में मसूर के बोरे ले गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कोर्पियो सवार युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-भुक्तभोगी किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दी