{"_id":"5a3170754f1c1bb34a8b5fc6","slug":"71513189493-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदार का कनेक्शन काटने गए बिजली टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाएदार का कनेक्शन काटने गए बिजली टीम पर हमला
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सतेश्वर मोहल्ला में बकायेदारों का कनेक्शन काटने गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट कर सरकारी कागज फाड़ दिए। जेई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जेई शशिकांत मौर्या ने कोतवाली को दी तहरीर में बताया कि सतेश्वर निवासी हसीन पत्नी वारिश के मकान का बिल साल भर से जमा नहीं हो रहा था। उन पर 19 हजार से अधिक बकाया था। ये लोग बाहर रहते हैं। बिल बकाया होने के कारण घर के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की तो मकान के किराएदार रईश उनसे व टीम से अभद्रता करने लगा।
विरोध करने पर रईश ने अपने दो अन्य साथियों के साथ कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी और गाली गलौज कर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई। किसी तरह जान बचाकर निकल पाए। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।