{"_id":"59fe099f4f1c1b60678b9353","slug":"71509820831-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को निकाला
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद(औरैया)।
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और घर से निकाल दिया। महिला ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी और थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फफूंद कस्बे के दिबियापुर तिराहा निवासी प्रतिमा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी 2011 में औरैया के बघाकटरा मोहल्ला निवासी अमित के साथ सामर्थ्य के अनुसार की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन से दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मायके में जब उसने यह बात बताई तो उन्होंने असमर्थता जताई। जिस पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मायके वालों व रिश्तेदारों ने कई बार समझाया लेकिन ससुराली नही माने और उसे मारपीट कर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अमित, ससुर रामकुमार, सास राजाबेटी, ननद टिंकल, ननदोई मनोज, ननद गोल्डी व विजय कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज