{"_id":"5c154696bdec2255cd11c465","slug":"61544898198-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लगाकर दुकानदार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा लगाकर दुकानदार को लूटा
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
उरई। सड़क के किनारे अंडे का ठेला लगाए दुकानदार को तीन बाइक सवार युवकों ने तमंचा लगाकर लूट लिया और तमंचा लहराते हुए भाग गए। दुकानदार ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों की खोजबीन की, लेकिन लुटेरों को कोई पता नहीं चला।
शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित बड़ागांव निवासी इमरान गांव के बाहर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अंडे का ठेला लगाता है। शनिवार की शाम लगभग 6.30 बजे वह ठिलिया पर खड़ा था। तभी झांसी की ओर से तीन बाइक सवार लुटेरे बिना नंबर की बाइक लिए उसके ठेले पर पहुंचे और तमंचा दिखाकर लगभग जेब में पड़े 600 रुपये लूट लिए।
वहीं पास में खड़े ब्रजमोहन निरंजन निवासी बड़ागांव को इमरान ने आवाज देकर बुलाया तो लुटेरों ने ब्रजमोहन के ऊपर भी तमंचा तानकर मारने की धमकी दी। जिससे वह रुक गया और वे लोग बाइक पर सवार होकर उरई की तरफ भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस दुकानदार से युवकों का हुलिया पूछकर खोजबीन की। लेकिन लुटेरे युवकों का कहीं कोई पता नहीं चला। इस बाबत कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जा रही है।