{"_id":"5a6a0eb04f1c1b7b268b6541","slug":"61516900016-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने घर में घुसकर महिला को दबोचा, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंग ने घर में घुसकर महिला को दबोचा, विरोध करने पर पीटा
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर (औरैया)। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। बताया कि थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने बताया कि उसके पति मजदूर हैं। उसका दबंग पड़ोसी अक्सर उसके साथ गलत काम करने के लिए धमकाता है। बुधवार शाम को दबंग उसके घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसे पीट दिया। उसके पति के आने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला। आरोपी पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। शिकायत करने पर एरवाकटरा थाना पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर उसका मेडिकल करा दिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब आरोपी उसे धमकाता है। पीड़ित महिला ने एसपी से सुरक्षा की गुहार और उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। उधर, अछल्दा थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला पाकर दबंगों ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की। महिला ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। ब्यूरो
- घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन
- घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़