फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   हेडमास्टर से झगड़ा करने पर टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हेडमास्टर से झगड़ा करने पर टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
हेडमास्टर से झगड़ा करने पर टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। क्षेत्र के गांव डेरा बंजारन में मंगलवार को प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापक में विवाद हो गया। प्रधानाध्यापिका ने कोतवाली में शिक्षिका के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, विभाग ने भी तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है।

शहर के प्रेमनगर निवासी सुनीता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह डेरा बंजारन गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात है। स्कूल में सहायक अध्यापिका उससे अक्सर विवाद करती हैं। मंगलवार को वह उसके कार्यालय में आईं और विवाद कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया। इसके अलावा उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, दोनों लोगों ने विभाग में मामले की शिकायत की। इस पर बीएसए ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए एसपी यादव का कहना है कि मामले की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्हें रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed