फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   6.50 lakh fraud by job fraud

नौकरी का झांसा देकर 6.50 लाख की ठगी

Tue, 06 Feb 2018 12:03 AM IST
auraiya
auraiya Updated Tue, 06 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला गढ़िया निवासी एक महिला को नौकरी का झांसा देकर दो युवकों ने साढ़े छह लाख रुपये हड़प लिए। नौकरी न मिलने पर पीड़िता जब रुपये वापस मांगने पहुंची तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला गढ़िया निवासी ज्योति सोनी पत्नी विजय कुमार ने पुलिस तहरीर में बताया कि उसने लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कानपुर के थाना कैंट के फेटफुल गंज निवासी विनोद कुमार व औरैया के बघाकटरा निवासी रानू गुप्ता से हुई। दोनों ने उसकी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया
विज्ञापन


। इनके झांसे में फंसकर वह इन लोगों द्वारा मांगी गई रकम के इंतजाम में जुट गई। ज्योति के अनुसार उसने इन दोनों को 6.50 लाख रुपये दिए।  परीक्षा का परिणाम व साक्षात्कार होने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी। इस पर उसने अपने रुपये मांगे तो दोनों ने उसे गलियां देकर भगा दिया। जब वह दोबारा रुपये की मांग करने गई तो जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed