फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   डीजे सामान से लदे लोडर ने राहगीरों की मारी टक्कर, एक की मौत

डीजे सामान से लदे लोडर ने राहगीरों की मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
डीजे सामान से लदे लोडर ने राहगीरों की मारी टक्कर, एक की मौत
अयाना (औरैया)। बुधवार की देर रात शादी समारोह से लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने लोडर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन



अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम बीजलपुर निवासिनी संगीता पत्नी जयवीर ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को उसके चचिया ससुर विनोद की दो पुत्रियों की शादी थी। वह अपने पति जयवीर, ससुर आनंदीलाल के साथ शादी समारोह में गई थी। बताया कि देर रात को वे तीनों लोग शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रहे डीजे के सामान के लदे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी देर रात को ही पीड़ित ने थाना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शीघ्र ही पुलिस ने लोडर चालक की गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed