{"_id":"59fe09a14f1c1b87698b9608","slug":"51509820833-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में महिला समेत तीन घायल
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनाें ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहली घटना शहर नारायनपुर मोहल्ले में हुई। यहां पर दबंग पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर खड़ी रजनी देवी पत्नी जगदीश सिंह को पड़ोस के ही कुछ लोग गाली-गलौज देने लगे। जब उन्होेंने गालियों का विरोध किया तो उक्त दबंगों ने लात-घूसों से उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मारपीट होते देख अन्य मोहल्ले वाले एकत्रित हो गए। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। मारपीट करने के बाद दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए।
विज्ञापन
शहर के ब्रहमनगर मोहल्ले में बाइक से अपने घर जा रहे कानपुर देहात के कसोलर निवासी राजेश कुमार पुत्र अरूण कुमार को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जब उसे बचाने अन्य ग्रामीण आए तो रामू सिंह पुत्र देवता प्रसाद की भी पिटाई कर दी। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। मारपीट में घायल हुए लोगों को परिजनों ने घायलावस्था में कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायलों के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
-पीड़ितों ने कोतवाली में दी मामले की तहरीर