फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पूर्व प्राचार्य से ठगी की जांच दिबियापुर पुलिस ने की शुरू

पूर्व प्राचार्य से ठगी की जांच दिबियापुर पुलिस ने की शुरू

Sat, 23 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्राचार्य से ठगी की जांच दिबियापुर पुलिस ने की शुरू

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया )। इनाम का झांसा देकर विवेकानंद महाविद्यालय के रिटायर्ड प्राचार्य से लगभग साढ़े नौ लाख चूना लगाने के मामले की जांच अब दिबियापुर पुलिस करेगी। अभी तक आईटी एक्ट के तहत दर्ज रिपोर्ट की जांच इंस्पेक्टर रैंक का कोई अधिकारी दिबियापुर थाने में न होने से बिधूना कोतवाल कर रहे थे।


विवेकानंद महाविद्यालय के रिटायर्ड प्राचार्य डॉ. एमपी शुक्ला के मोबाइल पर फ ोन करके साइबर अपराधियों ने बड़ी धनराशि का इनाम निकलने की जानकारी दी थी। पूर्व प्राचार्य से अलग-अलग बैंक खातों में लगभग साढ़े नौ लाख रुपए जमा करा लिए थे। बाद में पूर्व प्राचार्य को समझ में आया कि वह साइबर अपराधियों द्वारा ठगे जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने दिबियापुर थाने में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाने में इंस्पेक्टर की तैनाती न होने से इसकी जांच बिधूना कोतवाल कर रहे थे।
विज्ञापन


पिछले दिनों दिबियापुर थाने में इंस्पेक्टर दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता की तैनाती होने के बाद वादी की मांग पर दोबारा जांच दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक के पास आ गई। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने मामले के साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि जल्द ही साइबर अपराधी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अभी तक बिधूना कोतवाल कर रहे थे मामले की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed