{"_id":"598f4c134f1c1b96558b492c","slug":"51502563347-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य दीपू पर रंगदारी मांगने की रिपोट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत सदस्य दीपू पर रंगदारी मांगने की रिपोट दर्ज
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। जिला पंचायत सदस्य दीपू सिंह पर एक प्रापर्टी डीलर ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि रंगदारी न दिए जाने की पर जिला पंचायत सदस्य ने प्रापर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पीड़ित मुकेश कुमार पुत्र बाबू राम निवासी इंदिरानगर (औरैया) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शुक्रवार को दिबियापुर आया था। रात करीब नौ बजे वह वापस औरैया जा रहा था। फफूंद चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य दीपू सिंह ने उसे रोक कर चंदा के रूप में रंगदारी देने को कहा ।
विज्ञापन
उसने मना कर दिया तो दीपू सिंह ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह दिबियापुर थाने पहुंचा। यहां उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा का कहना है कि दीपू सिंह के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
-प्रापर्टी डीलर ने दर्ज कराई रिपोर्ट