फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नामदज आरोपियों को नहीं पकड़ रही पुलिस

नामदज आरोपियों को नहीं पकड़ रही पुलिस

Sat, 24 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नामदज आरोपियों को नहीं पकड़ रही पुलिस
उरई। दस दिन पूर्व बंगरा गांव में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद आरोपी परिजनों को समझौता करने की धमकी दे रहे हैै। परिजनों ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप लगाया कि थाना पुलिस आरोपियों से मिली है।
विज्ञापन


शुक्रवार को माधौगढ़ क्षेत्र के गांव बंगरा निवासी राज पचौरी व अन्य परिजनों ने एसपी स्वप्निल ममगोई को बताया कि 13 जून की रात भाजपा नेता हरिओम पचौरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में पांच लोगों को नामजद किया गया था। आरोप लगाया कि तीन नामजद अभियुक्त दुष्यंत गुर्जर, रोहित और पंकज सिंह अभी भी फरार है। ये गांव के ही आसपास घूम रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ये जानमाल की धमकी दे रहे हैं। मांग की है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। आरोप लगाया कि थाना पुलिस अभियुक्तों को संरक्षण दे रही है। यही वजह है कि आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। परिजनों ने बताया कि थाना पुलिस आरोपियोें के साथ मिलकर समझौता करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से मिले भाजपा नेता के परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed