फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   49 thousand cross from inside the bank to the merchant's pocket

बैंक के अंदर व्यापारी की जेब से 49 हजार पार

Sat, 11 Feb 2017 12:03 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 11 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
49 thousand cross from inside the bank to the merchant's pocket
बैंक के बाहर व्यापारी से पूछतांछ करता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
शहर स्थित एक बैंक में रुपये जमा करने के लिए लाइन में लगे व्यापारी की जेब से बदमाश ने 49 हजार रुपये निकाल लिये और फरार हो गया। व्यापारी को इसकी जानकारी तब हुई। जब उसने कैश काउंटर पर रुपये जमा करने के लिए हाथ जेब में डाला। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने जांच पड़ताल की। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी न लगा। सीसीटीवी फुटेज में भी बदमाश का चेहरा नहीं दिखा।
विज्ञापन


साइकिल व्यापारी सुरेंद्र कुमार पाठक पुत्र छुब्बन प्रसाद पाठक निवासी भाऊपुर शुक्रवार की दोपहर सुभाष चौराहे के कानपुर रोड स्थित यूनियन बैंक में एक व्यापारी के खाते में 49 हजार रुपये जमा करने पहुंचे थे। सुरेंद्र ने बताया कि कागज भरने के बाद वह रुपये जमा करने के लिए लाइन में लगे थे। उनके पीछे खड़ा युवक बार-बार धक्का दे रहा था। जिसे कई बार समझाया। जब वह कैश काउंटर पर कैश जमा करने के लिए सदरी की जेब में पड़े रुपये निकालने के लिए हाथ डाला तो पाया कि रुपये नहीं थे और उनके पीछे धक्का देने वाला लड़का भी नहीं था। जिससे उन्हें शक हुआ कि वही लड़का रुपया लेकर गया है।
विज्ञापन


उस लड़के को देखने वह बैंक के बाहर आये तो लड़का बाहर जाता दिखा। उन्होंने लड़के को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला। इसकी जानकारी सुरेंद्र ने अपने पुत्रों और यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस और व्यापारी के पुत्र बैंक पहुंचे, तो सभी ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें व्यापारी के लाइन में लगे होने के दौरान एक युवक ने व्यापारी की जेब से रुपये निकालने की तस्वीर तो दिखी लेकिन युवक का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखा। जिससे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इधर घटना के संबंध में कोतवाली में मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed