फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 10 Apr 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
औरैया। मोहल्ला बनारसी दास निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पुत्र के आत्महत्या करने में पुत्रवधू समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मोहल्ला बनारसी दास निवासी रामसेवक गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पुत्र मुकेश कुमार ने 27 मार्च को घर के कमरे की कुंडी बंद करके फांसी लगा ली थी। आरोप लगाया कि दो बच्चियों को छोड़कर उसकी पुत्रवधू गाजियाबाद में रहने लगी थी। घटना के बाद जब वे लोग पुत्र के कमरे की सफाई कर रहे थे तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला, जिसे उन्होंने एसपी को सौंप दिया है।
विज्ञापन



सुसाइड नोट के आधार पर पिता ने बहू स्मृति गुप्ता, रजत गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता, रेखा गुप्ता पत्नी दिलीप गुप्ता, देव गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता, मानसी गुप्ता पुत्री सुखनंदन लाल गुप्ता व कौशिक गुप्ता पुत्र रघुनंदन लाल के खिलाफ पुत्र को पीड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि मुकेश ने सुसाइड नोट में उत्पीड़न किए जाने की भी बात कहते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर पर पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed